Tuesday, October 20th, 2026

कोरोना: भरतपुर की शारदा की 32वीं जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव, जयपुर भी अभी दूर

भरतपुर
राजस्थान के भरतपुर शहर में अपना घर आश्रम में पिछले 5 महीने से कोरोना वायरस से जंग लड़ रही शारदा देवी की एक और रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पहली बार 4 सितम्बर को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद बुधवार को लगतार 32वीं जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पांच महीनों से कोरोना संक्रमण का दंश झेल रही महिला शारदा देवी को कोविड-19 से छुटकारा क्यों नहीं मिल पा रहा है इसे लेकर डॉक्टर भी चिंतित है लेकिन उसे बेहतर इलाज के लिये जयपुर भेजे जाने पर अब भी कोई फैसला नहीं लिया गया है। जानकारी के अनुसार शारदा देवी के माता-पिता का निधन हो गया था। और ससुराल वालों ने भी घर से निकाल दिया था। उसके बाद महिला को अपना घर आश्रम में रखा गया। लेकिन तभी उसकी कोरोना जांच करवाई गयी, यह पहली जांच रिपोर्ट 4 सितम्बर को आयी थी। इसमें शारदा कोविड-19 पॉजिटिव पायी गई थी। उसके बाद पांच महीनों में महिला की 31 बार जांच करवाई गयी है फिर भी उसकी सभी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही हैं जो एक चिंता का विषय है।

 

#कोरोना

Source : Agency

पाठको की राय